फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में साफ-सफाई और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल परिसर में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) से जुड़ी नई सामग्री प्रदर्शित की गई है। इसका उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य लोगों को स्वच्छता, कचरे के सही प्रबंधन और कार्यस्थल पर बेहतर व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल में प्रदर्शित सूचना सामग्री के जरिए कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अच्छा व्यवहार बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश दिया जा रहा है। बेहतर कार्य संस्कृति से अस्पताल में कामकाज को व्यवस्थित बनाने और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने में मदद मिल सकती है। अभियान के तहत कचरे के उचित निपटान और अस्पताल परिसर को साफ रखने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अस्पताल जैसे स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों सभी के लिए जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें