नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मजनू का टीला में स्वच्छता अभियान की कमान संभाली। उन्होंने डीटीटीडीसी मुख्यालय में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही परिसर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बिना लापरवाही के नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीटीटीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कपिल मिश्रा ने कहा, स्वच्छता एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी आदत बननी चाहिए। दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाने के लिए जनसहयोग जरूरी है। इस दौरान परिसर से कचरा हटाने, परिसर को व्यवस्थित करने और बेहतर कचरा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए गए। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे कार्यस्थल को साफ और आगंतुकों के लिए अनुशासित रखेंगे। ब्यूरो