फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समाज कल्याण मंत्री ने शाहबाद डेयरी में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बवाना विधानसभा के शाहबाद डेयरी में समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोग, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता और सेना के शौर्य का प्रतीक है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में विजय हासिल कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के संकल्प की दिशा में हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व गर्व और उत्साह के साथ मनाएं और आजादी के नायको और वीर शहीदों को नमन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें