फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपावली तक रात में भी होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनियों और बड़े बाजारों में रात्रिकालीन सफाई के निर्देश, जरूरत पड़ने पर नए कर्मचारी भी रखेगा निगम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश- बैठक और रिपोर्ट से नहीं सुधरेगी व्यवस्था, अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरना होगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दीपावली और अन्य त्योहारों से पहले दिल्ली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रात में भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिहायशी कॉलोनियों और बड़े बाजारों में रात के समय सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सफाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कूड़े के ढेर हटाने, समय पर कूड़ा उठाने और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को तत्काल कदम उठाने होंगे। जरूरत पड़ने पर सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुधवार को दिल्ली सचिवालय में विशेष बैठक हुई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे होने और समय पर कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद उनका अपेक्षित असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ जोन में कूड़ा उठाने में लापरवाही की शिकायतें भी मिली हैं।
मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और निगम आयुक्त संजीव खिरवार को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे एक दिन पहले उपराज्यपाल के साथ हुई मुलाकात में भी मुख्यमंत्री को सफाई व्यवस्था की कमान संभालने के निर्देश दिए गए थे।
रात में सफाई से बाजारों को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजारों में दिन के समय लोगों की आवाजाही के दौरान गंदगी नहीं फैलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सफाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय पर कूड़ा उठाना भी जरूरी है। इसके लिए सफाई और कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए। सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवरों, बाजारों और रिहायशी इलाकों से कूड़ा, निर्माण मलबा और धूल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी खुद करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने और कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बैठकें करने और रिपोर्ट तैयार करने से व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने भी सफाई व्यवस्था में नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें