फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने फिर डाला सड़कों पर कूड़ा

Tue, 31 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में पैदा हुए आर्थिक संकट के चलते विशेषकर सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले ने राजनीतिक रंग लेना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व उनके विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के अनेक नेता सोमवार को सड़कों पर उतरें। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता तीनों नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए सड़कों पर बिखरे कूड़े को उठाने के लिए मैदान में आए।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह अनेक क्षेत्रों में सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चक्का जाम भी किया। उन्होंने शुक्रवार की भांति कई जगह सड़कों व चौराहों पर कूड़ा डाला। इसके चलते उन स्थानों पर वाहन वालों को जाम से दो-चार होेना पड़ा।
विज्ञापन


 सफाई कर्मचारियों ने सबसे पहले अप्सरा बॉर्डर पर चक्का जाम किया। उनके साथ अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी मांग नहीं माने तक वह कार्य नहीं करेंगे।

उधर, कर्मचारियों के एक अन्य जत्थे नेे खजूरी चौक पर यातायात जाम किया। इसके बाद यह कर्मचारी सीलमपुर चौक पहुंचकर जाम लगाया। कर्मचारियों ने विकास मार्ग, एचएच 24, गांधी नगर आदि इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया।

आयुक्त अमित यादव ने उनको बातचीत के लिए बुलाया। आयुक्त ने बताया कि उनका वेतन जारी कर दिया है। एक-दो दिन के अंदर उनके बैंक खातों पर वेतन की राशि पहुंच जाएगी। इस कारण वह हड़ताल खत्म करके काम पर लौट आएं, लेकिन कर्मचारियों ने उनके आग्रह को ठुकरा दिया और वेतन नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रखने ऐलान किया।

उधर कर्मचारियों ने नगर निगम के दोनों जोनल कार्यालयों में भी गंदगी डाली और तोड़फोड़ की। इसके चलते उनमें पुलिस तैनात की गई। वहीं शाहदरा दक्षिणी जोन कार्यालय के बाहर नाले ओवर फ्लो हो गए।


आप विधायकों व कार्यकर्ताओं ने कूड़ा उठाया
सफाई कर्मियों की हड़ताल से इतर आप विधायकों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मयूर विहार फेज-तीन में सफाई की। सड़कों पर झाडू़ लगाई और कूड़ा उठाया। इस सफाई अभियान में आप विधायक कपिल मिश्रा, मनोज कुमार, नितिन त्यागी, राजू धिंगान, अनिल वाजपेयी, एसके बग्गा, प्रवीण देशमुख आदि समेत बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। आप अगले दिनों भी अन्य इलाकों में सफाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें