नई दिल्ली। रजा फाउंडेशन की प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत शृंखला आरम्भ का 34वां संस्करण सोमवार को इंडिया हैबिटैट सेंटर के अमलतास थिएटर में संपन्न हुआ। संध्या की शुरुआत सितार वादक अदनान खान ने राग श्याम कल्याण से की। अदनान की प्रस्तुति में सुर और भाव का अद्भुत विस्तार दिखा, जिसमें जुहेब अहमद खान ने तबले पर सधी हुई संगत दी। इसके बाद गायिका रागिनी देओले ने मंच संभाला। रागिनी ने राग रागेश्री के जरिए माधुर्य और भाव-गहनता का सुंदर समन्वय पेश किया। उनके साथ तबले पर सागर गुजराती और हारमोनियम पर जाकिर ढोलपुरी ने साथ निभाया। संवाद