फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास रूम में लाइब्रेरी बनने पर पेड़ के नीचे लग रहीं कक्षाएं

Mon, 19 Oct 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गरीब बच्चों से उनके शिक्षा के अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 के प्राथमिक स्कूल के जिस कमरे में स्थानीय गरीब बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी, उसमें लाइब्रेरी बना दी गई है। मजबूरन बच्चों को पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सोमवार को अभिभावकों ने एकजुट होकर इसका विरोध जताया।
विज्ञापन

 
दरसअसल, सेक्टर-23 में  प्राइमरी स्कूल के एक कमरे को खाली कराकर उसमें लाइब्रेरी बना दी गई। पिछले दिनों इसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था।

लाइब्रेरी के नाम पर कमरे में बेंच लगा दी गई है। इसका उपयोग लाइब्रेरी के रूप में भी नहीं किया जा रहा है। वहीं, इस कमरे में पहले चौथी कक्षा के बच्चे पढ़ते थे, जिन्हें कभी पेड़ के नीचे बिठाकर पढ़ाया जाता है तो कभी हेडमास्टर के कमरे में कक्षा लगा दी जाती है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल की पढ़ाई रोकने की चेतावनी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें