फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नौवीं के छात्र गणित और विज्ञान में चुन सकेंगे एडवांस्ड स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नौवीं के छात्र गणित और विज्ञान में चुन सकेंगे एडवांस्ड स्तर-दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं के छात्रों को मिलेगा एडवांस्ड परीक्षा का विकल्प
विज्ञापन

-सामान्य पाठ्यक्रम के साथ होगी 25 अंकों की अतिरिक्त परीक्षा
-स्कूलों में 20 नवंबर से शुरू होगा विद्यार्थियों के विकल्प चुनने का ऑनलाइन पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27(मौजूदा सत्र) से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान में एडवांस्ड स्तर की पढ़ाई और परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। इस तरह से दो स्तरीय परीक्षा व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत विद्यार्थी सामान्य स्तर की पढ़ाई के साथ गणित, विज्ञान या दोनों विषयों में एडवांस्ड स्तर की परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि एडवांस्ड स्तर चुनना पूरी तरह विद्यार्थियों की इच्छा पर निर्भर करेगा। मालूम हो कि दसवीं में पहले से ही विद्यार्थियों को बेसिक मैथ्स व एडवांस मैथ्स चयन का विकल्प मिलता है। एडवांस्ड स्तर की परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 20 नवंबर 2026 से स्कूलों को ऑनलाइन विकल्प मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार गणित और विज्ञान का सामान्य(बेसिक) पाठ्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा। इन दोनों विषयों के लिए सामान्य परीक्षा 80 अंकों की होगी और इसके लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। गणित एडवांस्ड और विज्ञान एडवांस्ड, ये दोनों विषय वैकल्पिक होंगे। इनका विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए होगा, जो सामान्य पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर पढ़ाई करना चाहते हैं। एडवांस्ड स्तर के पाठ्यक्रम में कुछ अतिरिक्त विषय शामिल होंगे। इसकी परीक्षा 25 अंकों की होगी और इसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में कठिन और सोचने-समझने की क्षमता से जुड़े सवाल(हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल(हॉट्स) पूछे जाएंगे। इसके अलावा, सभी विद्यार्थियों को सामान्य वार्षिक परीक्षा देनी होगी। नौवीं में यह परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी, जबकि दसवीं में बोर्ड परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को गणित एडवांस्ड, विज्ञान एडवांस्ड या दोनों विषय चुनने की सुविधा मिलेगी। वे चाहें तो किसी भी विषय का एडवांस्ड स्तर नहीं चुन सकते हैं।
विज्ञापन

अगली कक्षा में प्रमोशन पर नहीं पड़ेगा असर

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि गणित और विज्ञान की एडवांस्ड परीक्षा में मिले अंकों को अगली कक्षा में प्रमोशन या कुल अंकों में नहीं जोड़ा जाएगा। हालांकि, यदि विद्यार्थी एडवांस्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो इसकी जानकारी उसकी अंकतालिका में दी जाएगी। वहीं स्कूल स्तर पर गणित और विज्ञान के 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन में यह दो स्तरीय व्यवस्था लागू नहीं होगी।

शिक्षकों ने उठाया सवाल
साइंस और गणित की एडवांस स्तर की व्यवस्था को सत्र समाप्ति से दो माह पहले लागू करने पर शिक्षक सवाल उठा रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार यह व्यवस्था सत्र की शुरुआत अप्रैल में लागू की जानी चाहिए थी। अब जबकि फाइनल परीक्षाएं शुरू होने में केवल दो माह शेष हैं, ऐसे में अभिभावकों व विद्यार्थियों में असमंजसता बढ़ेगी। अभी इसके लिए किताबों को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें