नोएडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ई-मेल आईडी को ट्रेस कर लिया और छात्र के घर वालों से संपर्क किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र को स्कूल न जाना पड़े, इस कारण उसने इस तरह की धमकी भरा ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम छात्र के घर वालों के संपर्क में है। गुरुवार को पुलिस की टीम इस मामले में और विस्तृत जांच करेगी। पुलिस यह पता लग रही है कि ई-मेल में जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उसके बारे में छात्र को कहां से जानकारी मिली। इस घटना को लेकर कोतवाली सेक्टर 126 में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।