फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पतंग लूटने के चक्कर में खुले नाले में बहा 15 वर्षीय मिथुन, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला बेटा, तलाश जारी

Sun, 23 Aug 2026 01:14 PM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के जसौला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पतंग लूटने के चक्कर में एक 15 वर्षीय लड़का मिथुन खुले नाले में बह गया। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की मदद से मिथुन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पिता अवधेश कुमार ने बताया, 'मेरा बेटा कल सुबह 11 बजे यहां गिर गया था। वह चौदह या पंद्रह साल का है। उसका नाम मिथुन है, आठवीं कक्षा में पढ़ता है। हमें नहीं पता कि वह कैसे गिरा, लेकिन वह अभी तक मिला नहीं है। यह नाला पूरी तरह खुला हुआ है। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर यहां पहुंचे।'

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर मिथुन एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाले में जा गिरा। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मिथुन की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


शनिवार रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकने के बाद रविवार सुबह से किशोर की तलाश करने के लिए फिर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें