फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र ने दी जान: मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- शिक्षक परेशान कर रहा

Tue, 18 Nov 2025 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

छात्र राजीव नगर में रहने वाला था। वह एक निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे कूदकर 10 वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि छात्र राजीव नगर में रहने वाला था। वह एक निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे एक छात्र के छलांग लगने के जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र घायल अवस्था में मिला। जांच में पता चला कि उसने प्लेटफार्म नंबर दो से छलांग लगाई है। 
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपने शरीर के अंग को दान करने की बात लिखी है। साथ ही उसने एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई और छात्र ऐसा न करें। जांच में पता चला कि छात्र के माता-पिता दिल्ली से बाहर गए हैं। पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस छात्र के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें