पंजाब चुनाव के दौरान जिन नीतियों पर चलकर आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था उन्हें राजस्थान में लागू ना करने को लेकर अब कुमार विश्वास एक बार फिर पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। इस मामले में दीलिप पांडे का ताजा ट्वीट आप के नए कलह की ओर संकेत कर रहा है।
दरअसल कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी हैं और उन्होंने प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर अपना एजेंडा पेश किया है। इसमें एक बिंदु है कि पार्टी सत्ता पक्ष पर प्रहार किए बिना अपना चुनावी अभियान चलाएगी।
इसी के साथ कुमार विश्वास ने अपने हाल के एक इंटरव्यू में साफ किया कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं और किसी से रिश्तेदारी निभाने नहीं आए हैं। न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए विश्वास ने कहा कि जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है वो पार्टी के कॉमन कॉज के लिए काम कर रहा है। विश्वास ने कहा कि वो केजरीवाल के छोटे भाई नहीं है।
इसी के बाद आप नेता दिलीप पांडे ने उन पर ट्विटर पर हमला बोलते हुए पूछा है, 'भैया, आप कांग्रेसियों को ख़ूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के ख़िलाफ़ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?'
भैया, आप कांग्रेसियों को ख़ूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के ख़िलाफ़ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?🤔https://t.co/jKGz3IHded
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) June 14, 2017