फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदनगरी में भिड़े दो समुदाय, त्रिलोकपुरी में एलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिवाली के दिन से चल रहे सामुदायिक झगड़े के बाद के बाद एक और इलाके में दो गुटों के बीच बुधवार को झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को एक छोटी सी बात पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी में दो समुदायों में काफी झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति के सिर में चोट आ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

त्रिलोकपुरी के हालात को देखते हुए इस घटना की सूचना मिलते ही यहां बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा। इस घटना की सूचना के बाद किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए त्रिलोकपुरी में तैनात केंद्रीय सुरक्षाबल को एलर्ट जारी कर दिया गया। नंदनगरी इलाके के डीसीपी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ एसएचओ को भी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से मामले से शुरू हुआ था विवाद

नंदनगरी में सामुदायिक झड़प की यह घटना तब शुरू हुई जब दो युवकों के बीच एक मामूली बात को लेकर रात करीब 9 बजे विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि युवकों का झगड़ा शराब को लेकर शुरू हुआ था।

झगड़ा बढ़ने के बाद दोनों एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। दोनों में ये पत्थरबाजी जब ज्यादा बढ़ गई तो दोनों के परिवार भी इस विवाद में कूद पड़े।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पत्थरबाजी कुछ मिनटों तक चली, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरडब्ल्यूए की मदद से दोनों परिवारों को शांत कराने में कामयाबी पाई। इसके बाद नंदनगरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बाताया कि इस विवाद में लगभग 50 लोग शामिल थे जिनकी पहचान कर ली गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरए संजीव ने बताया कि जैसे ही पुलिस को नंदनगरी में पत्थरबाजी की खबर मिली तुरंत ही सुरक्षाबलों की एक टीम वहां रवाना कर दी गई। वहां पहुंचकर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया और दोनों समुदायों के बीच सुलह कराने में कामयाब रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें