फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीजेपी का प्रदर्शन जारी, चंद्रशेखर आजाद और कुणाल कामरा का मिला समर्थन

विज्ञापन
 सोनम वांगचुक से उनका हालचाल पूछते चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बुधवार को 26वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, कॉमेडियन कुणाल कामरा सहित बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 18वें दिन में प्रवेश कर गई, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से उपवास के कारण वांगचुक के शरीर में कमजोरी बढ़ी है, हालांकि वह पूरी तरह होश में हैं और मानसिक रूप से सतर्क हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को उनका वजन 57.55 किलोग्राम था, जो बुधवार को घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया। यानी 24 घंटे में उनका वजन करीब 400 ग्राम कम हुआ। उनका ब्लड शुगर स्तर 80 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और ब्लड प्रेशर 105/76 एमएमएचजी दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल उनके शरीर में पानी की मात्रा सामान्य है, लेकिन स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता : चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और यह लड़ाई देश के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने युवाओं से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब युवा अपने अधिकारों के लिए खड़े होते हैं तो इतिहास बदलता है। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार से छात्रों और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वांगचुक को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। साथ ही उन्होंने आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण बनाए रखने की भी अपील की। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

आज अरविंद केजरीवाल करेंगे सोनम वांगचुक से मुलाकात
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार शाम पांच बजे जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ प्रदर्शनकारियों से भी बातचीत करेंगे और आंदोलन को अपना समर्थन देंगे। इससे पहले भी कई सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जता चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें