कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कई दौर में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके गए। हंगामे के बीच कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा। देर शाम तक जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन जारी रहा।
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च की आंच सोमवार देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन तक पहुंच गई। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शनकारियों के संसद कूच ने पूरी लुटियंस दिल्ली को जाम और तनाव में डाल दिया। संसद मार्ग, अशोक रोड, रफी मार्ग, पंत मार्ग, महादेव रोड और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में दिन भर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें होती रहीं। पुलिस ने कई दौर में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
2 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
हंगामे के बीच कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा। देर शाम तक जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन जारी रहा। हालात बिगड़ने पर कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इंटरनेट सेवाएं भी शाम तक प्रभावित रहीं। इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंतर-मंतर देर शाम खाली करवा लिया है। इससे पहले सीजेपी की अपील पर रविवार शाम से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जुटना शुरू हो गया था। पुलिस ने जंतर-मंतर से संसद तक 24 स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए थे। बसों और अन्य भारी वाहनों को भी सड़कों पर खड़ा किया गया था लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से संसद की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन
3 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
तयशुदा समय सुबह करीब नौ बजे सीजेपी के संस्थापक और अन्य नेताओं ने समर्थकों संसद कूच का आह्वान किया। इसके बाद संसद मार्ग, रफी मार्ग समेत दूसरे कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पहले उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन समर्थकों के हुजूम के आगे उनके प्रयास विफल साबित हुए हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
4 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
भगदड़ के बीच संसद मार्ग पर लोगों के बैग, चप्पल और अन्य सामान बिखरे नजर आए। कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। दोपहर तक संसद मार्ग, रफी मार्ग, पंत मार्ग और एयर इंडिया कार्यालय के पास लगातार झड़पें होती रहीं। करीब सवा बारह बजे एसबीआई बिल्डिंग के पास प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन
5 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे धकेला। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। दिनभर चले हंगामे के बीच कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए। संसद सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर मुख्य गेट बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
6 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री नड्डा से प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
काकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। करीब दस मिनट तक चली बातचीत में सीजेपी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपा। बाद में सौरभ दास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद आशुतोष रांका के साथ उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर लगभग 10 मिनट तक मुलाकात की। हमने अपनी मांगों से संबंधित एक लिखित ज्ञापन उन्हें सौंपा है।
विज्ञापन
7 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस बीच सरकार के भीतर इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, सोमवार सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया था। सुबह 10:50 से उनसे बातचीत हो रही है। सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई। फिर करीब चार बजे लिखित याचिका दी। मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया है कि वह अपने धरने का समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।
8 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
जंतर मंतर पहुंचे कई नेता
प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए सपा सांसद डिंपल यादव, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी मौके पर पहुंचे। अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके समेत आइसा के छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।
9 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
अभिजीत दीपके का मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया खंडन
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। उनके साथ मौजूद गीतांजलि जे. आगमो ने भी पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। जबकि दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि लोग किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अफवाहों, गलत व अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। दिल्ली में शांति व व्यवस्था बनाए रखने में वह पुलिस का सहयोग करें।
10 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
संसद कूच: टाइमलाइन
सुबह 6:00 बजे
जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में हलचल शुरू हो गई।
रात से रुके प्रदर्शनकारी सुबह होते ही सक्रिय नजर आए।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी।
सुबह 6:30 बजे
जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया।
संसद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया।
11 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 7:00 बजे
प्रदर्शन स्थल पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी।
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए संसद कूच की तैयारी में जुटे रहे।
पुलिस ने लोगों से तय स्थान पर प्रदर्शन करने की अपील की।
सुबह 8:00 बजे
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट चुके थे।
सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़िया भी मौके पर पहुंचीं।
आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई।
12 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 8:30 बजे
पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए संसद मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों को सुरक्षित किया।
अधिकारियों ने आंदोलन से जुड़े लोगों से बातचीत शुरू की।
सुबह 9:00 बजे
संसद कूच की तैयारियां तेज हुईं।
प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की रणनीति बनानी शुरू की।
जंतर-मंतर पर नारेबाजी तेज हो गई।
सुबह 9:30 बजे
प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी।
पुलिस ने सुरक्षा घेरा और मजबूत किया।
दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा।
13 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 10:00 बजे
कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए।
आगे बढ़ने की कोशिश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई।
स्थिति तनावपूर्ण होने लगी।
सुबह 10:30 बजे
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आंदोलन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने को कहा गया।
सुबह 11:00 बजे
भीड़ का दबाव बढ़ गया।
कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की।
पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए मोर्चा संभाला।
14 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:30 बजे
बैरिकेडिंग के पास तनाव बढ़ा।
कुछ प्रदर्शनकारी आगे निकलने में सफल रहे।
पुलिस ने सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया।
दोपहर 12:00 बजे
प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिशें जारी रहीं।
आंदोलन से जुड़े नेताओं ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की।
इसके बावजूद कुछ समूह आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।
दोपहर 12:30 बजे
संसद मार्ग की ओर जाने की कोशिशों के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज की।
कई प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में लिया गया।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई।
15 of 16
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 1:00 बजे
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के संसद स्ट्रीट तक पहुंचने की बात सामने आई।
सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और इलाके में निगरानी बढ़ाई गई।
दोपहर 1:30 बजे
जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में तनाव बना रहा।
पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटी रही।
कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
दोपहर 2:00 बजे
पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रखी।
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया।
संसद क्षेत्र में सुरक्षा घेरा कायम रहा।