पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन
पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी कई अफवाहों का खंडन किया है। विशेष रूप से 20 जुलाई को किसी की मौत की खबर को गलत बताया गया। सेना की तैनाती की खबरें भी निराधार साबित हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने इन झूठी सूचनाओं को फैलाने वालों पर नजर रखी है।
पाकिस्तानी कनेक्शन
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है। भ्रामक खबरें और झूठे वीडियो साझा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। पुलिस ने 400 से अधिक ऐसे हैंडल की पहचान की है। इन हैंडलों के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। पुलिस ने नागरिकों से ऐसी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है। पीसी में आगे बताया कि पाकिस्तान से फेक अकाउंट बनाए गए। हमारी जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान से संचालित कुछ सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी सामग्री फैला रहे हैं।