फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सीजेपी ने जताई चिंता, केंद्र से वादा निभाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
असम, बंगाल और बिहार से हिरासत की खबरों का दावा, सभी प्रदर्शनकारियों की रिहाई और एफआईआर वापस लेने की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्र आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और गिरफ्तार किए जाने की खबरों पर चिंता जताई है। पार्टी ने केंद्र सरकार से आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की मांग की है।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि संगठन को कई राज्यों से सूचना मिल रही है कि आंदोलन में शामिल छात्रों और अन्य लोगों को विभिन्न एजेंसियां हिरासत में ले रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार के उस आश्वासन के विपरीत है, जिसमें आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दास ने बताया कि पार्टी की कानूनी टीम संबंधित राज्यों के वकीलों के साथ समन्वय कर हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के दौरान दिए गए आश्वासन का सम्मान करने की अपील की। सीजेपी ने मांग की कि सभी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए और आंदोलन से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें