फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिर बढ़ने लगा शहर का प्रदूषण, एक्यूआई 174 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 अंकों की बढ़ोतरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में दो दिन बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 से बढ़कर 174 पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी से हवा की गुणवत्ता फिर प्रभावित हुई है। इससे पहले हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार को एक्यूआई 174 से घटकर 134 दर्ज किया गया था। उस दौरान शहर के चारों निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण में गिरावट आई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को ग्वाल पहाड़ी पर 183, सेक्टर-51 में 139, विकास सदन में 193 और टेरी ग्राम में 176 एक्यूआई रहा। इनमें ग्वाल पहाड़ी और विकास सदन का एक्यूआई सबसे अधिक था। पिछले दिनों बुधवार को एक्यूआई 216, बृहस्पतिवार को 193 और शुक्रवार को 225 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें