फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से बस रूट से जुड़ेंगे हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के शहर, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 13 Jun 2025 05:55 AM IST
आकाश दुबे संदीप वर्मा, अमर उजाला, यमुना सिटी

सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) ने बस सेवा के लिए हरियाणा और उत्तराखंड और हरियाणा ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से करार कर लिया है। अब उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से भी करार के लिए वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यूपी ही नहीं हरियाणा, उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से जोड़ा जा रहा है। इस कदम से देश-विदेश के लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।  

विज्ञापन


नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) ने बस सेवा के लिए हरियाणा और उत्तराखंड और हरियाणा ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से करार कर लिया है। अब उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से भी करार के लिए वार्ता चल रही है। जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए बसों का आवागमन के लिए करार हो सकेगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल से कुछ दूरी पर बस स्टॉप बनाया जाएगा। यहीं से उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत अन्य स्थानों के लिए बसें मिल सकेंगी। इसके लिए यात्रियों को दिल्ली, नोएडा तक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे स्थलों के लिए बसें मिल सकेंगी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम तो बेहद नजदीक हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए इन शहरों में 25 मिनट से एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत, अंबाला जैसे शहरों में भी कुछ ही घंटों में यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें