फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीआईएसएफ महिला ब्रास बैंड ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियनशिप और बेस्ट कंडक्टर अवॉर्ड भी किया अपने नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सीआईएसएफ की महिला ब्रास बैंड टीम ने 27वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। हैदराबाद स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप के साथ बेस्ट कंडक्टर अवॉर्ड भी अपने नाम किया।


महिला ब्रास बैंड श्रेणी में तीन टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सीआईएसएफ पहले, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) दूसरे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भी सीआईएसएफ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एसएसबी दूसरे और राजस्थान पुलिस तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पांच दिवसीय आयोजन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस की 21 टुकड़ियों के 1400 से अधिक बैंड कर्मियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप सीआरपीएफ ने जीती।



सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने इस उपलब्धि को महिला कर्मियों की मेहनत, समर्पण और महिला सशक्तीकरण के प्रति बल की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें