फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के पहरे में ईवीएम

Sat, 12 Apr 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोविंदपुरम अनाज मंडी में रखा गया है। यहां ए ब्लॉक में बनी दुकानों में ईवीएम रखी हुई है।
विज्ञापन


पूरा ब्लॉक सीआईएसएफ के जवानों की निगरानी में है। बाहरी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और पीएसी ने संभाला हुआ है। इधर प्रशासन द्वारा अधिग्रहण से व्यापारियों का कामकाज प्रभावित होना शुरू हो गया है।

इससे पहले मंडी में ईवीएम जमा करने का काम बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सवेरे पांच बजे तक चला। इस दौरान डीएम एसवीएस रंगाराव भी मौके पर ही रहे। डीएम की मोहर और हस्ताक्षर से स्ट्रांग रूम को सवेरे पांच बजे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को भी गोविंदपुरम अनाज मंडी में ईवीएम की सुरक्षा और मतगणना व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए डीएम एसवीएस रंगराव और सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी भी मंडी पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें