फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF के जवानों ने इस वजह से की डॉक्टर से बंद कमरे में गाली-गलौज और मारपीट

Sun, 08 Oct 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इस बार दिल्ली के सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने तीन जवानों पर गाली गलौच और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में तैनात डॉ. लक्ष्य बेनीवार का आरोप है कि शनिवार को शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर उनके साथ तीन सीआईएसएफ के जवानों ने कमरे में बंद कर मारपीट की है। उन्होंने जवानों को अपने डॉक्टर होने और एलएनजेपी में पदस्थ होने की जानकारी भी दी।

इस घटना में डॉ. बेरीवाल के आंख, कान, गला, पीठ सहित शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें भी आई हैं। वहीं, इस घटना पर रविवार शाम तक सीआईएसएफ की ओर से किसी भी तरह का जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में ले जा कर मारपीट की

demo pic
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को डॉ. बेरीवाल शाहदरा मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां वे चैकिंग गेट पर अपने बैग की जांच कराने वाले थे। सुबह करीब पौने नौ बजे की बात है, वे गलती से अपना बैग दूसरी टेबल पर रखने लगे तो एक जवान ने आपत्तिजनक बात कही।

जवान के इस बर्ताव पर डॉ. बेरीवाल ने सवाल खड़े किए। इस पर उसने बहस न करने की नसीहत देते हुये निकल जाने को कहा। डॉ. बेरीवाल ने फिर से गलत बर्ताव की शिकायत की तो उनका आरोप है कि जवान एक कमरे में ले गया। इस बीच दो और जवान कमरे में पहुंचे और फिर बगैर कुछ सुने डॉ. बेरीवाल से मारपीट करने लगे।

डॉ. बेरीवाल बताते हैं कि वह बुरी तरह से चोटिल हुए हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने अपना उपचार भी कराया है। डॉ. बेरीवाल ने कहा कि सुरक्षा जवानों की इस मनमानी की पूरी रिकॉर्डिंग मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है। उधर, इस घटना को लेकर दिल्ली केसरकारी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करने वाले रेजीडेंट डॉक्टरों के संगठन फोर्डा ने कड़े शब्दों में निंदा भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें