फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा में सीआईएसएफ की अहम भूमिका : डीजी राजेश रंजन

Mon, 11 Mar 2019 09:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीआईएसएफ डीजी राजेश रंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीआईएसएफ के गोल्डन जुबली स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन ने कहा कि 50 वर्ष में सीआईएसएफ अपने स्थापना के मूल मंत्रों को अपनी संरचना और भूमिका के साथ लगातार परिवर्तन किया है। गुणवत्ता और पेशेवर दक्षता में गुणात्मक वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


डीजी ने सीआईएसएफ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 3,129 जवानों से सीआईएसएफ शुरू हुई थी, आज एक लाख 56 हजार जवान हैं। सीआईएसएफ 345 विभिन्न उपक्रमों व संस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। दिल्ली मेट्रो के तीस लाख यात्रियों और 61 हवाई अड्डों के साथ परमाणु और अंतरिक्ष संस्थान, समुद्री बंदरगाह, बिजली उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र, सरकारी भवनों, ताजमहल, लालकिला आदि की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। 

इसके साथ-साथ 102 इकाइयों को सीआईएसएफ अग्रि सुरक्षा प्रदान कर रहा है। सीआईएसएफ संस्थानों को सुरक्षा व फायर की तकनीकी परामर्शी सेवाएं दे रहा है। बल को इस पड़ाव तक लाने में पूर्व के महानिदेशक और रिटायर बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सीआईएसएफ के मानवीय चेहरे का जिक्र करते हुए कहा कि अंगदान के लिए चलाए जा रहे अभियान में सीआईएसएफ के 23 हजार कर्मी व उनके परिजनों ने सहमति दी है।
विज्ञापन


जान की आहुति देने वाले जवानों को किया याद 
इस दौरान डीजी ने वर्ष 2018 में शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इन्होंने कश्मीर में आतंकी हमले में अपने जीवन को राष्ट्र को अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिन पहले सीजीओ कॉम्पलैक्स में लगी आग में फंसे लोगों के जीवन रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद को भी याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें