फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने लौटाया 1.80 लाख रुपयों से भरा बैग

Mon, 09 Jun 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सिपाही अजेश एन ने रुपयों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम राजनगर (गाजियाबाद) निवासी दिलीप सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर अपने बैग को एक्सरे मशीन में डाला, लेकिन भूलवश वहीं छोड़कर चला गया।

लावारिस बैग को देखकर वहां मौजूद सीआईएसएफ के सिपाही अजेश एन ने अधिकारियों को जानकारी दी। बैग में करीब एक लाख 80 हजार रुपये व दिलीप सिंह का पहचान पत्र मिला।

इस पर लिखे फोन नंबर पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने संपर्क किया और उसे बुलाकर अच्छे से पूछताछ के बाद बैग उसके हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें