फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना संक्रमित, दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट पर थे तैनात 

Fri, 08 May 2020 09:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 10 और एयरपोर्ट पर तैनात एक जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में अब तक सीआईएसएफ के 14 जवान संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमित जवानों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। राजधानी में पिछले सप्ताह दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था, जबकि एयरपोर्ट पर तैनात दो जवान पहलेे ही संक्रमित थे। उनका झज्जर स्थित एम्स में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि मेट्रो और एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों में लक्षण दिखने के बाद उनका कोविड टेस्ट करवाया गया, जिसमें मेट्रो में तैनात 10 व एयरपोर्ट पर तैनात एक जवान का टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रवक्ता ने बताया कि देशभर में सीआईएसएफ के कुल 35 जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं।

बीएसएफ के 30 जवान कोरोना संक्रमित 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 30 और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें से छह संक्रमित दिल्ली से हैं जबकि 24 मामले त्रिपुरा से हैं। सभी को एम्स झज्जर और जीबी पंत अस्पताल अगरतला में क्वारंटीन किया गया है। वहीं अब तक 223 बीएसएफ के जवान कोरोना की चपेट मेें आ चुके हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मिले छह जवानों में से दो बीएसएफ के हेडक्वार्टर में तैनात थे और बाकी चार अन्य जगहों पर थे। वहीं लोधी कॉलोनी स्थित बीएसएफ के हेडक्वार्टर में एक और मंजिल को सील कर दिया गया है। इससे पहले दो मंजिलें पहले से सील थीं। अबतक 223 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से दो की मौत हो चुक है और दो स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें