फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विदेश से सोने की तस्करी करने वाले एक यात्री समेत तीन गिरफ्तार, मस्कट से ला रहा था 1.2 किलोग्राम सोना

Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।
 
विज्ञापन
सपने में खुद को बेड़ियों में जकड़े हुए देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सोने की तस्करी करने वाले एक यात्री समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। दो लोग सोने को हवाई अड्डे से बाहर निकालने में यात्री की मदद कर रहे थे। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर को पौने तीन बजे हवाई अड्डे पर मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने आगमन फोरकोर्ट क्षेत्र में दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। जवानों ने उनपर निगरानी बढ़ा दी। शाम करीब चार बजे दोनों की मुलाकात मस्कट से आए यात्री से हुई। इसके बाद यात्री और एक संदिग्ध शख्स शौचालय में घुस गया। कुछ देर बाद दोनों शौचालय से बाहर निकले। तस्करी में शामिल होने के शक में सीआईएसएफ ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यात्री की पहचान मोहम्मद फरियाद के रूप में हुई, जबकि अन्य दो संदिग्धों की पहचान मोहम्मद यूनुस अहमद अली और रमजान अली के रूप में हुई।

तलाशी में इनके पास से 1.2 किलोग्राम सोना बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद फरियाद रियाद के रास्ते मस्कट से भारत पहुंचा था। तीनों आरोपियों ने सोने की तस्करी में शामिल होने की बात मान ली। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सोने को सफेद रंग की पैकिंग से छुपाकर लाया था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें