फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलर : अब सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दुष्कर्म पीड़िताओं को मेडिकल से मना करेंगे तो ...

Sun, 26 Feb 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता को 7 घंटे तक मेडिकल के लिए इंतजार कराने के मामले में सीएमओ ने ‘अमर उजाला’ में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पुलिस की तरफ से मेडिकल के लिए लाई गई पीड़िता के क्षेत्र का हवाला देते हुए मेडिकल करने से मना नहीं कर सकते। अगर कोई डॉक्टर मना करती है तो उस पर कार्रवाई होगी।

सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल को सर्कुलर भेज दिया गया है। अगर कोई भी डॉक्टर अपने क्षेत्र से बाहर का मामला बताते हुए मेडिकल करने से मना करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों के चीफ मेडिकल ऑफिसर को भी निर्देश दिए गए हैं

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों के चीफ मेडिकल ऑफिसर को भी निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को जेवर से पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता को लेकर आई थी।

इस पर डॉक्टर ने अपने क्षेत्र के बाहर का मामला बताते हुए मेडिकल करने से इंकार कर दिया था। उसके बाद पुलिस पीड़िता को भंगेल के सामुदायिक केंद्र लेकर गई, लेकिन वहां की भी डॉक्टर मेडिकल करने के लिए तैयार नहीं हुई।

करीब 7 घंटे दुष्कर्म पीड़ित मेडिकल के इंतजार में बैठी रही। शाम को करीब 4 बजे भंगेल की डॉक्टर ने मेडिकल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें