फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीआईसीडी ने स्वर्ण जयंती पर की सोनल मानसिंह पुरस्कार की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर वर्ष दो उत्कृष्ट नर्तकों को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांसेज (सीआईसीडी) ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह की तरफ से सोनल मानसिंह पुरस्कार स्थापित करने की घोषणा की गई, जो हर वर्ष दो उत्कृष्ट नर्तकों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा शोवना नारायण, सच्चिदानंद जोशी, दिनेश सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर स्वर्ण जयंती वर्ष का प्रतीक-चिह्न जारी किया गया और 1977 से अब तक सीआईसीडी की यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दिखाई गई। साथ ही युवा कलाकारों के लिए विशेष मेंटरशिप कार्यक्रम की भी घोषणा की गई, जिसके तहत दो उभरते नर्तकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य वेद, उपनिषद और पुराणों की परंपराओं से प्रेरित है और इसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें