केजरीवाल के चेंबर के बाहर पड़ी लाल मिर्च और आरोपी अनिल
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों दिल्ली सचिवालय में घुसकर एक शख्स ने सीएम अरविंद केजरीवाल ऊपर लाल मिर्ची पाउडर फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी का नाम अनिल शर्मा है। पुलिस उसके बारे में चौकाने वाला खुलासा कर रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अनिल बहुत गुस्से वाला शख्स है, इसी कारण से वह अपनी पत्नी से अलग हो चुका है। इसी गुस्से के कारण कई बार उसकी नौकरी तक छूट गई।
अनिल दिल्ली के नारायणा इलाके का निवासी है। उसके पड़ोसी बताते हैं कि अनिल का गुस्सा हमेशा सिर पर होता था। वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर अपनी पत्नी और बेटी को मार था, खुद हफ्तो तक घर नहीं आता था और आने पर तांडव मचाता था।
इससे परेशान होकर उसकी पत्नी हरिद्वार चली गई, अनिल अपनी चाची के घर ग्रेटर नोएडा चला गया। वह मेरठ यूनिवर्सिटी से अग्रेजी लिटरेचर में स्नातक किया है, इसके अलावा वह कई जगह काम भी कर चुका है।
अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण वह कई बार नौकरी छोड़ चुका है। उसने 2016 में भी सीएम से मुलाकात करने की कोशिश की थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी, उस दौरान उसने रिसेप्शन का शीशा तोड़ दिया था।