फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कालकाजी में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, पार्कों में सुविधाएं बढ़ाने की योजना पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित नेहरू एंकलेव में एमसीडी ने विकसित किए चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।
हर्ष मल्होत्रा ने केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में चल रही बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि करीब 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से हाईवे, फ्लाईओवर और अंडरपास जैसी कई परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के जीवन स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि राजधानी के सभी पार्कों को हरा-भरा बनाने और उनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्कों में जिम, वॉक वे, लाइटिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के सेंट्रल जोन की चेयरमैन योगिता सिंह ने की। उन्होंने जानकारी दी कि कालकाजी क्षेत्र के सभी पार्कों में चरणबद्ध तरीके से जिम, वॉक वे और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को पार्कों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें