इन कारणों से बच्चों में होती है समस्या
- विटामिन डी की कमी
- कैल्शियम की कमी
- संतुलित आहार की कमी
- आनुवांशिक कारण
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- स्वास्थ्य समस्याएं
- मालन्यूट्रिशन
सिगरेट के धुएं से छलनी हो रहीं हड्डियां
पुरुषों के साथ महिलाओं में भी बढ़ते शराब की आदत और सिगरेट के धुएं से हड्डियां तेजी से छलनी हो रही हैं। ऐसे लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा सामान्य के मुकाबले ज्यादा रहता है। शराब और सिगरेट की आदत से खून का प्रवाह प्रभावित होता है। ऑस्टियोपोरोसिस के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस की बढ़ती समस्या को देखते हुए सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष डॉ. राहुल खरे ने बताया कि मेनोपॉज के बाद 45-50 साल की उम्र में महिलाओं की हड्डियां तेजी से कमजोर होती हैं, जबकि पुरुषों में यह समस्या 60-65 के बाद दिखती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रोजाना 800 मरीज आते हैं। इनमें करीब आधे मरीज महिलाएं होती हैं और इनमें से करीब 100 महिलाएं ऐसी समस्याओं से पीड़ित मिल रही हैं।
ऐसे करें पहचान
कमर दर्द से होती है शुरुआत, धीरे-धीरे दूसरे अंगों और मांसपेशियों में बढ़ता है दर्द
ऐसा करने से होगी रोकथाम
- धूम्रपान व शराब के सेवन से बचें
- जीवनशैली में करें सुधार
- खाने में उपयुक्त प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी लें
- सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट व्यायाम और सैर करें।