महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज और आज के समय में विद्यमान समस्याओं के साथ मनोरंजक अंदाज में भ्रष्टाचार के ईद-गिर्द बुना एक्ट प्रस्तुत किया। प्रो. शर्मा ने कहा, अच्छी नौकरी के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्थान का खासा महत्व है, लेकिन सिर्फ अच्छी शिक्षा से नहीं, बल्कि छात्र की छिपी प्रतिभा, उसकी रूचि को जानना बेहद आवश्यक है जिससे कि उसे आसान तरीके से समझाया जा सके और उसका पूर्ण विकास शिक्षा के माध्यम से हो पाये।
संस्थान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज के माध्यम से गुड़गांव में 100 फीसदी प्लेसमेंट हुई है जो अपने आप में बड़ी बात है और अमूमन ऐसा कम होता है। कार्यक्रम की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने कॉलेज में बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अच्छा माहौल देने में विश्वास करते हैं। प्रो शर्मा ने बताया कि आईबीएस गुड़गांव मिलेनियम सिटी में कार्पोरेट जगत के बीचों-बीच स्थित है, जहां उद्योग जगत के अग्रणी ब्रांड्स मौजूद हैं।
प्रो. वेंकटरामन ने बताया आईबीएस गुड़गांव ने भर्ती प्रक्रिया के लिए सीनियर बैच को तैयार करने हेतु मॉक इंटरव्यू सेशन भी शुरु किये हैं। इन सेशंस के पैनल में एक डोमेन फैकल्टी, एक सॉफ्ट स्किल्स फैकल्टी, एक प्लेसमेंट टीम सदस्य और एक इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल होता है।
वहीं डॉ. अनुपमा रैना ने प्लेसमेंट को लेकर कहा कि आईबीएस गुड़गांव ने प्लेसमेंट एडवाइजरी एंड काउंसलिंग टीम द्वारा पैक्ट क्लासेस की शुरुआत की है। इस टीम में तीन फैकल्टी सदस्य और एक प्लेसमेंट मैनेजर होता है। पैक्ट क्लासेस में कारोबारी माहौल एवं करेंट अफेयर्स का विश्लेषण, व्यवहारिक कौशल, संवाद कौशल, प्रस्तुतिकरण कौशल, साइकोमेट्रिक टेस्ट और एप्टिट्यूड टेस्ट पर ध्यान दिया जाता है।
मौके पर आईबीएस गुड़गांव के निदेशक प्रो. एस.सी. शर्मा और डॉ. अनुपमा रैना (डीप्टी कैम्पस हेड एवम् डीन), प्रो. आर. वेंकटरामन (डीन इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग) आदि उपस्थित थे। रंगारंग कार्यक्रम में आईबीएस के छात्र कुशाग्र शर्मा, आसिफ जुबेर रहमान, प्रतीक कथूरिया, पंखुरी जुल्का, मानसी जोरा, महक जैन, शुभि सक्सेना, शुभांगी जैन, श्रुति गुप्ता, सौरभ और सुगंध अग्रवाल ने प्रस्तुति दी।