फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस घरानों के बच्चे पढ़ेंगे एमबीए फैमिली बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप, डीटीयू में शुरू होगा कोर्स

Tue, 05 Mar 2019 06:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, दिल्ली
विज्ञापन
DTU Delhi
विज्ञापन
आईआईटी मुंबई के बाद दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) पहली बार बिजनेस घरानों के बच्चों को बिजनेस के गुर सिखाएगा। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय काउंसिल ने 2019 सत्र से एमबीए फैमिली बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई को मंजूरी दे दी है। इस खास डिग्री प्रोग्राम में बिजनेस घरानों के अलावा अपना बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। डिग्री प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने के लिए ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक जरूरी होंगे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अब डीटीयू बिजनेस घरानों और आम युवाओं को बिजनेस का मास्टर बनाएगा। दरअसल, 2019 सत्र से एमबीए फैमिली बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप डिग्री प्रोग्राम शुरू हो रहा है। इसमें विशेषज्ञ बिजनेस को तकनीक, प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ाने की पढ़ाई करवाएंगे। 2019 से शुरू होने वाले डिग्री प्रोग्राम के पहले बैच में 30 सीटों पर दाखिले होंगे। 

तीन स्तर की मेरिट के आधार पर मिलेगी सीट
एमबीए फैमिली बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीन स्तर की मेरिट के आधार पर सीट मिलेगी। पहली ग्रेजुएशन, दूसरी आवेदन पत्र में भेजा जाने वाला राइटअप (बिजनेस की समझ और बिजनेस क्यों चुना) और तीसरा ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू होगा। इन तीनों स्तरों पर मिलने वाले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसी मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को सीट मिलेगी। 
विज्ञापन


50 अंक वाले छात्र कर सकेंगे आवेदन
दिल्ली सरकार ने अपने बजट में एमबीए फैमिली बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की थी। बिजनेस घरानों के बच्चों और जो युवा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उन्हें इस प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। डीटीयू 2019 सत्र से अपने पूर्वी दिल्ली कैंपस में पहले बैच के लिए दाखिला करेगा। जुलाई में शुरू होने वाले डिग्री प्रोग्राम के लिए मई में दाखिला आवेदन पत्र जारी होंगे।

ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम) में 50 फीसदी अंक वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ छात्रों को बिजनेस पर आधारित अपने विचार (राइटअप) लिखकर भी भेजने होंगे। दो वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में किताबी पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग भी मिलेगी। मार्केट डिमांड के आधार पर छात्रों को तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

- प्रो. योगेश सिंह, कुलपति, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें