फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ः पढ़ाई छोड़ बर्तन मांजने को मजबूर हैं बच्चे, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बर्तन धोती स्कूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव अकड़ौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्टूडेंट्स पढ़ाई छोड़ मिड-डे मील के बर्तन धोने को मजबूर हैं। बच्चों के काम करने की वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

 
वायरल हो रही वीडियो में अकड़ौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र बर्तनों की सफाई करते नजर आए। जब बच्चों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गुरु जी के आदेश पर उन्हें यह काम करना पड़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिषदीय विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालांकि प्रधानाध्यापक से जब इस संबंध में जानकारी करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया, लेकि न बीएसए के मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच के आदेश दे दिए गए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि स्कूलों में छात्रों से साफ-सफाई का कार्य नहीं करवाया जा सकता है। इस मामले की वह जांच कराएंगे, दोषी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें