फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराड़ी नाले में मिला बच्चे का शव, पुलिस पहचान में जुटी

Fri, 26 Jul 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमन विहार के किराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार शाम 9 साल के बच्चे का शव नाले में मिला। आशंका है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। 2 दिन पहले भी इसी इलाके में मैदान में जमा पानी में डूबने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि किराड़ी इलाके में नाले में एक बच्चे का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने 2 दिन पहले गायब हुए एक बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी दी और बच्चे की शिनाख्त करने के लिए उन्हें मौके पर बुलाया, लेकिन बच्चे की हालत देखकर परिजन उसकी पहचान नहीं कर पाए। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पर गंदगी लगे होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को परिवार को एक बार फिर उसकी पहचान के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई नहीं होने से हादसों की बढ़ी आशंका


 नालों से गाद निकालने के विभागीय दावे खोखले साबित होने लगे हैं। किराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड में इकट्ठा पानी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत के 2 दिन बाद एक बार फिर सुलेमान-किराड़ी ड्रेन से 9 वर्षीय बच्चे का शव ड्रेन से बरामद होने से क्षेत्रवासियों को रोष बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग पर नालों की सफाई नहीं करने और आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाले पानी की निकासी का इंतजाम न होने की वजह से जलभराव के कारण ही हादसे हो रहे हैं।

उनका कहना है कि वर्षों से यहां नालों से पानी की निकासी का इंतजाम नहीं है। नालों की सफाई नहीं किए जाने की वजह से सीवरेज का पानी इधर उधर ग्राउंड में इकट्ठा होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ब्यूरो

पंप से पानी की निकासी पर रेलवे अधिकारियों से चर्चा
किराड़ी में 14 वर्षीय किशोर के डूबने की वजह से हुई मौत के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम और रेलवे अधिकारियों के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें रेलवे क्रॉसिंग के पास ढलान होने से ग्राउंड में पानी इकट्ठा होने पर चर्चा की गई। पंप से पानी निकासी के लिए माकूल इंतजाम करने पर विचार-विमर्श किया गया। 2 दिन बाद दोनों विभागों के अधिकारी घटनास्थल का दौरा करेंगे। दौरा करने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें