फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झटके के बाद दिल की धड़कन खो चुके बच्चे को 36 घंटे बाद आया होश

Sun, 13 Sep 2020 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    
विज्ञापन
apollo hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली के तेज झटके के साथ दिल की धड़कन खो चुके एक 16 वर्षीय बच्चे को 36 घंटे बाद होश आने और जान बचने का एक मामला सामने आया है। लड़का एक अगस्त को अपनी  दुकान पर लोहे की रेलिंग के पास से जा रहे गीले तार के संपर्क में आ गया था। बारिश के कारण तार में करंट आ रहा था।

विज्ञापन


करंट लगने के कारण लड़का काफी देर तक रेलिंग से ही चिपका रहा। इलाके की बिजली जाने के बाद वह नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने लड़के को अधमरी अवस्था में देखा। इसके बाद उसे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ले जाया गया।
 
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुधीर त्यागी ने कहा कि जिस समय मरीज को अस्पताल में लाया गया था उसके शरीर में धड़कन नहीं थी। बिजली की वजह से उसकी पल्स लगातार गिर रही थी। ब्लड प्रेशर भी सामान्य नहीं था। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि बिजली के तेज झटके के कारण बच्चे को दिल का दौरा पड़ा था। ऐसे में बचने की संभावना भी कम थी। डॉक्टर ने कहा कि मरीज को  तुरंत  सीपीआर दिया। 45 मिनट के बाद लड़के में जान लौट आई। डॉक्टर ने कहा कि करीब 36 घंटे बाद बच्चे को होश आया और गत 5 अगस्त को उसे छुट्टी दे दी गई।  

डॉ सुधीर ने कहा कि ऐसे मामले बहुत गंभीर होते हैं क्योंकि जरा सी देर हुई नहीं कि दिमाग को बहुत क्षति पहुंचा सकती है। यदि बच्चे को तुरंत सीपीआर नहीं दिया जाता तो दिमाग तक ऑक्सीजन के प्रवाह में कमी हो सकती थी। इससे गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकते थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें