फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग निकला वाहन चोर गिरोह का सरगना

Sat, 01 Mar 2014 11:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से बाइक चोरी कर मेरठ में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके पास से सात बाइक और तीन स्कूटर बरामद किए गए। गैंग का सरगना एक नाबालिग लड़का है। ये गिरोह ऑन डिमांड बाइक चोरी करता था।

कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के सद्दाम, सलामुद्दीन और एक अन्य नाबालिग (17) को चौधरी मोड़ के पास चेकिंग केदौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


तीनों चोरी की बाइक पर थे। पूछताछ में वाहन चोरों ने 50 से अधिक वाहन चोरी की वारदात को कबूल की है। 100 सीसी की बाइक चार से छह हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन


150 सीसी की बाइक के 8 से दस हजार रुपये लेते थे। चोरी की बाइक को चिपियाना फाटक के पास खाली प्लाट में रखते थे।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने प्लाट से छह बाइक और तीन स्कूटर बरामद किए हैं। कनेक्ट की गई तीनों बाइक दिल्ली की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें