फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था तीन साल का मासूम, खुले नाले में गिरकर मौत; सदमे में मां-बाप

Fri, 21 Mar 2025 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में घर के बाहर खेलते हुए तीन साल का मासूम नाले में गिर गया। उसे बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजूरी खास इलाके में घर के बाहर खेलते हुए तीन साल का मासूम नाले में गिर गया। उसे बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में खजूरी खास थाना पुलिस को तीन साल के बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी गली नंबर 22 में पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि तीन साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह खुले नाले में गिर गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला और उसे तुरंत जगप्रवेश अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चे की शिनाख्त विश्वजीत के रूप में हुई। वह अपने परिजनों के साथ गली नंबर 22 खजूरी खास में रहता था। उसके पिता रामविलास एक निजी कंपनी में चपरासी का काम करते हैं। घटना के समय राम विलास अपने काम पर गए थे, जबकि बच्चे की मां घर में काम कर रही थी। बच्चा आसपास रहने वाले बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के नाले में गिरने के बाद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। बच्चे की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें