फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः क्रिकेट बना काल, नन्हें खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करावल नगर इलाके में सोमवार नाले से बॉल निकाल रहा मासूम गहरे पानी में गिर गया। बच्चे के साथ खेल रहे दोस्तों ने जब तक शोर मचाया मासूम गहरे में पानी में डूब गया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस के हवाले दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मासूम के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त निखिल (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करावल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक निखिल परिवार के साथ अंकुर विहार में रहता था। परिजनों ने बताया कि वह क्रिकेट बड़े मन से देखता और खेलत था। जब से विश्वकप शुरू हुआ है, उसकी क्रिकेट प्रति दिवानगी और बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भारत का मैच होता तो बच जाती जान

निखिल पास के एक पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। सोमवार दोपहर के समय वह घर से चंद कदमों की दूरी पर अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को विश्वकप में भारत का कोई मैच नहीं था।

वर्ना वह क्रिकेट देखता, क्रिकेट खेलने नहीं जाता। खैर वह क्रिकेट खेलने चला गया अैर इसी बीच उसकी बॉल पास के एक नाले में चली गई। निखिल लकड़ी से बॉल निकालने का प्रयास करने लगा।

इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए लोगों ने जब तक देखा निखिल पानी में डूब चुका था। पुलिस की मौजूदगी में उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निलिख की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें