फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया मरीजों की संख्या पांच हजार के पार, निगम ने जारी किए आंकड़े 

Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chikungunya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही थी कि अब दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की संख्या में कमी आएगी लेकिन सोमवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किए आंकड़ों से नहीं लगता कि अभी मरीजों की संख्या में कमी आई है। 
विज्ञापन


चिकनगुनिया मरीजों की संख्या पांच हजार के पार कर गई जबकि डेंगू मरीजों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। निगम की मुताबिक डेंगू से अब तक चार मौत ही हुई है जबकि चिकनगुनिया से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
 
सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते सप्ताह चिकनगुनिया के 1589 मरीज दर्ज किए गए। इस वर्ष अब तक कुल मरीजों की संख्या 5293 पहुंच गई है। 
विज्ञापन

बीते सप्ताह 1589 मरीज किए गए दर्ज

platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
गैर अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक चिकनगुनिया से अब तक दो दर्जन मरीजों की मौत हो चुकी है लेकिन निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। 

बीते सप्ताह डेंगू के 441 मामले पंजीकृत किए गए हैं जबकि इस वर्ष अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 2133 पहुंच चुकी है। 1512 मरीज दिल्ली के हैं और 621 मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। 

गैर आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की संख्या निगम रिपोर्ट से कहीं ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें