उम्मीद जताई जा रही थी कि अब दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की संख्या में कमी आएगी लेकिन सोमवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किए आंकड़ों से नहीं लगता कि अभी मरीजों की संख्या में कमी आई है।
चिकनगुनिया मरीजों की संख्या पांच हजार के पार कर गई जबकि डेंगू मरीजों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। निगम की मुताबिक डेंगू से अब तक चार मौत ही हुई है जबकि चिकनगुनिया से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते सप्ताह चिकनगुनिया के 1589 मरीज दर्ज किए गए। इस वर्ष अब तक कुल मरीजों की संख्या 5293 पहुंच गई है।