फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यूपी पवेलियन का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन का शनिवार को मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास और विरासत की थीम प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा को सहेजने और स्थानीय कारोबारियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास है। उत्तर प्रदेश इस बार मेले में सहयोगी राज्य के रूप में शामिल हुआ है। मुख्य सचिव ने पवेलियन का दौरा कर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) और एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) जैसी पहल से स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान मिल रही है। इससे छोटे कारोबारियों और कारीगरों के लिए रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी बनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें