नई दिल्ली। बॉडीबिल्डिंग को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनिल गोचिकर क्लासिक 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के बॉडीबिल्डर अपनी शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों की बनावट और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 30 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं चौथे और पांचवें स्थान के खिलाड़ियों को 10 हजार और पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता छह दिसंबर तक आयोजित होगी। संवाद