फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल: आज मुख्यमंत्री से होगी सुमित के परिजनों की मुलाकात

Wed, 19 Dec 2018 05:00 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्याना बवाल में चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस प्रशासन व नेताओं के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि, इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुमित के परिजनों की कोई सुध नहीं ली थी। सुमित के पिता की तहरीर पर छह दिन बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, सुमित के परिजन बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे थे। 

सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए वह अपने कुछ परिजनों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें