दिल्ली सरकार गरीबों को बिना राशन कार्ड के भी राशन देने का इंतजाम कर रही है। इसी हफ्ते इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी। दूसरी तरफ राशन में हेराफेरी करने वाले जनकपुरी के एक डीलर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपील की है कि इस वक्त सबसे बड़ी देश सेवा घर बैठकर की जा सकती है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि राशन की दुकानों पर अप्रैल का राशन मिलना शुरू हो गया है। अब जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह लोग भी राशन देने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार इस पर काम कर रही है। अगले तीन-चार दिन में इसका पूरा सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने सलाह दी कि इस बीच जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह नजदीक के स्कूल या रैन बसेरे में जाकर खाना खाएं।
दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जनकपुरी में सरकारी दुकान पर राशन आया था, लेकिन दुकानदार ने 24 घंटे में सारा राशन बाहर भेज दिया और खुद दुकान बंद कर फरार हो गया। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन के औचक निरीक्षण से मिली।
इस पर तुरत कार्रवाई करते हुए गृह विभाग को आदेश दिया गया है कि वह मामले में एफआईआर दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार कर लें। इसी तरह एक रविवार को एक राशन वाले ने
ट्रक बाहर भेजने की कोशिश की थी, उसकी गिरफ्तारी के आदेश भी जारी किए गए हैं।