राष्ट्रीय क्षमावाणी पर्व पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे सभी लोगों से क्षमा मांगी, जिनका उन्होंने जाने-अनजाने में दिल दुखाया है। सोमवार दोपहर बाद दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने यह क्षमा मांगी।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, जैन मुनि प्रज्ञा सागर महाराज और जैन समुदाय के लोग शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार धर्म पथ का अनुसरण कर रही है।
इसके सहारे करदाताओं की मदद से दिल्ली के बच्चों को बेहतर शिक्षा व गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा देने में कामयाबी मिली है। केजरीवाल ने जाने-अनजाने में हुई गलतियों पर माफी मांगते हुए उम्मीद जताई कि लोग उनको माफ कर देंगे।