फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राबड़ी देवी की ट्रांसफर याचिका पर प्रधान न्यायाधीश ने सेशन कोर्ट से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से दायर याचिकाओं पर राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इन याचिकाओं में जमीन के बदले घोटाले और आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामलों को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत से किसी अन्य न्यायाधीश को ट्रांसफर करने की मांग की हैं। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट की अदालत में राबड़ी देवी की ओर से लिखित दलीलें दाखिल की गईं। कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने से टिप्पणियां मांगी थीं, लेकिन वे अभी नहीं मिलीं। इसलिए कोर्ट ने कहा कि इंतजार किया जाए और मामला 18 दिसंबर को फिर पेश किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें