अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन व अन्य तीन को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत चार आरोपियों को फर्जी पासपोर्ट मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने चारों दोषियों पर 15-15 हजार रुपए का फाइन भी लगाया है।
Chhota Rajan and three others awarded seven years jail term in a fake passport case, by a Delhi court. pic.twitter.com/PPwJrzcAru
— ANI (@ANI_news) April 25, 2017
यह पहला मामला है, जिसमें छोटा राजन को दोषी करार दिया गया है। उसे नवंबर, 2015 में बाली से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था।
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज वीरेंद्र कुमार गोयल ने राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन समेत चारों को धोखाधड़ी, जालसाजी, कीमती प्रतिभूति का फर्जीवाड़ा, आपराधिक साजिश व पासपोर्ट एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।