साइबर सिटी में छोटी छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर पूर्वांचल समाज काफी उत्साहित हैं। गुडग़ांव में इसका सबसे बड़ा आयोजन देवीलाल नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर स्थित ब्रह्म सरोवर में किया जाएगा। छोटी छट की शुरूआत 11 से हो रही है जो 14 तक जारी रहेगी।
गुडग़ांव में पूर्वांचल समाज के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। 11 को लोग बिना लहसुन-प्याज वाला भोजन करेंगे। 12 को खरना का दिन है। इस दिन लोग गुड़ से बनी खीर खाते हैं। इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाया जाता है। जिसे खाने के बाद भक्तों को 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखना पड़ेगा। 13 अप्रैल की शाम को भक्त डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देंगे।
पूर्वांचाल समाज के प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि देवीलाल नगर के अलावा मारुति कुंज में छोटी छठ पूजा का कार्यक्रम है। देवीलाल नगर वाले कार्यक्रम का आयोजन न्यू जनकल्याण समिति द्वारा किया जाएगा। मारुति कुंज वाला आयोजन पटेल विकास मंच करा रहा है। 14 को भक्त डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देंगे।