फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में दिल्ली आई थी हॉकी प्लेयर, रास्ता भटककर ऐसे पहुंच गई जीबी रोड

Mon, 19 Jun 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेत‌िक च‌ित्र
छत्तीसगढ़ की एक महिला हॉकी खिलाड़ी को दिल्ली के हॉकी खिलाड़ी से प्यार हो गया। दोनों की फेसबुक, व्हाट्सऐप और फोन पर बातचीत होने लगी। युवक ने प्यार की बात कर युवती को शादी के लिए दिल्ली बुला लिया, लेकिन उससे नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 5
जीबी रोड - फोटो : सोशल मीड‌िया
शुक्रवार शाम को युवती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भटकती हुई जीबी रोड पहुंच गई। इससे पहले कि वह किसी गलत हाथों में पड़ती पुलिस कर्मी उसे थाने ले आए। फिलहाल युवती को महिला आश्रम भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जीबी रोड पर स्थ‌ित कोठा(सांकेत‌िक च‌ित्र) - फोटो : सोशल मीड‌िया
मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया की 24 साल की शोभा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहती है। वह राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी है। कुछ माह पूर्व एक मैच के दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात दिल्ली के एक हॉकी खिलाड़ी से हुई। दोनों की बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। व्हाट्सऐप, फेसबुक पर चैट करने के अलावा दोनों की बातचीत फोन पर भी होने लगी।

4 of 5
हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : file photo
आरोप है कि युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और बताया कि उसकी दिल्ली मेट्रो में नौकरी लग गई है। वह उससे शादी करने दिल्ली आ जाए। शोभा अपने प्यार को पाने के लिए छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गई। लेकिन रेलवे स्टेशन पर युवक नहीं मिला और उसका फोन भी बंद आने लगा। इसके बाद शोभा स्टेशन से निकलकर जीबी रोड की ओर पहुंच गई। इस बीच शाम हो गई और वहां मौजूद लोग भी उसे बुरी नजर से घूरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला हॉकी - फोटो : getty
गश्त के लिए पहुंचे कमला मार्केट थाने के पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। स्थिति भांपकर वे उसे थाने ले आए। यहां उससे पूछताछ के बाद सारी कहानी का पता चला। शोभा ने बताया कि वह अपने परिजनों को बिना बताए दिल्ली आई है। पुलिस ने परिवार को सूचना देकर उसे महिला आश्रम भेज दिया है। (सांकेत‌िक च‌ित्र)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें